Low Investment Homemade Snacks Business
अगर आप रोजगार और पैसे दोनों की कमी का सामना कर रहे है।लेकिन आपके अंदर बिजनेस शुरू करने का जुनून है तो यह Low investment small business ideas आपके लिए वरदान साबित हो सकता हैं।जिसके माध्यम से आप मात्र ₹1,000 से ₹ 10,000 तक की पूंजी लगाकर घर बैठे या ऑफलाइन में आसानी से पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं।
लोग क्यों पसंद करते है ?
Low Investment Business
आजकल लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे है।अब लोग घर के बने समानों जैसे नमकीन, पापड़, बिस्किट या आचार बहुत पसंद करते है।ऐसे में इस बिज़नस की शुरुआत अपने घर के किचेन से भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप महिला है तो यह काम आपके लिए सोने पे सुहागा जैसा है।आप शुरू में इस small business ideas में ₹ 3,000 से ₹ 5,000 लगाकर अपना कारोबार खोल सकते है।
जैसे जैसे आपके घर के बने समान बिकने लगेंगे आप महीने के ₹20,000 से ₹ 50,000 तक आसानी से घर बैठे ही कमा सकते है।लोकल स्नैक्स व किराना दुकान से संपर्क कर आप इसे सेल कर सकते है।अगर आप एस्ट्रा पैसा कमाना चाहते है तो अपना ऑनलाइन स्टोर या किसी e-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Flipkart, Meesho, Amazon इत्यादि के माध्यम से जुड़कर भी पैसा कमा सकते हैं। भारत में स्नैक्स की डिमांड कभी कम नहीं होती है ।
हर दिन हर घर में खपत होने वाली इस बिज़नस से लाखों में कमाई कर सकते हैं। आप चाहे हाउसवाइफ, स्टूडेंट्स या बेरोजगार युवा है यह small business ideas आपको लाखों में कमाई करने का सुनहरा मौका देता है।
Home Made Snacks Business क्यों है कम लागत में ज्यादा मुनाफा वाला बिज़नस?
यह बिज़नस शानदार है क्योंकि यह बिज़नस की डिमांड कभी भी खत्म नहीं होने वाली है।कम लागत में अधिक मुनाफा देता है और घर से भी शुरू किया जा सकता हैं। स्थानीय दुकानदारों , लोकल मार्केट और ऑनलाइन के माध्यम से भी बेचने की सुविधा है।सबसे विशेष बात यह है कि आप FSSAI और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल जाता है ।जो इसे सफल बनाने में मदद करती हैं।
एक अनुमान के मुताबिक भारत में स्नैक्स मार्केट का वैल्यू 2026 में लगभग ₹1.5 लाख करोड़ से भी अधिक होने वाला है।
कौन कौन से आइटम बनाकर बेच सकते हैं?
| आइटम का प्रकार | बिक्री मूल्य (₹/Kg) | लगने वाली सामग्री | कितनी % कमाई होगा |
| कुकीज़/बिस्किट | ₹200-₹400 | मैदा , बटर, चीनी | 50% |
| नमकीन मिक्सचर | ₹120-₹200 | बेसन, मसाले, मूंगफली | 40-50% |
| आलू चिप्स | ₹150-₹250 | आलू , तेल , नमक | 35-45% |
| पापड़ | ₹200-₹300 | उड़द दाल, मसाले | 50-60% |
| मट्ठी या नमकपारा | ₹250-₹400 | आटा, तेल , मसाले | 40% |
अब आपको ऊपर दिए गए लिस्ट से कोई भी 2 से 3 आइटम का चुनकर अपना बिज़नस अपने घर के किचेन से शूर करना है।धीरे धीरे अपनी वैरायटी बढ़ाते जाए और ज्यादा से ज्यादा कमाइए ।
How To Start Homemade Snacks Business कैसे शुरू करे की ज्यादा से ज्यादा कमाई हो?
सबसे पहले मार्केट रिसर्च करे ।जाने की आपके आसपास में ऐसे कौन स्नैक्स है जो सबसे अधिक बिकते हैं। लोकल दुकानदारों द्वारा कौन से ब्रांड स्नैक्स अधिक बेचे जा रहे हैं।लोग किस तरह की स्नैक्स अधिक पसंद करते हैं जैसे salty, spicy इत्यादि। पहले इन सब पर छोटा सा सर्वे करे फिर किसी आइटम का चुनाव करके इस बिज़नस की शुरुआत करें।आपकी बिज़नस जैसे जैसे ग्रोथ करने लगती है तो आप इसे रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के माध्यम से एक स्थाई बिज़नस में बदल सकते हैं।
Homemade Snacks Business 2026 में शूरू करने के लिए registration और लाइसेंस कैसे बनाए?
जब आप शुरूआती दौर में है तो आपको इन सबकी की जरूरत नहीं है।लेकिन जैसे जैसे आपका बिजनेस बड़ा होगा तो आपको सबसे पहले आप FSSAI का लाइसेंस लेना होगा । क्योंकि Food Business करने वाले इसका लाइसेंस जरूरी होती है।अगर आपका सलाना टर्नओवर ₹20 लाख से ऊपर है तो आपको अब GST रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होगी।अगर आप लोन या सब्सिडी लेकर अपना बिज़नस शुरू करना चाहते है तो इसके लिए आपको Udyam रजिस्ट्रेशन और MSME रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होगी।कमाई बढ़ने अपने Brand का नाम सुरक्षित रखने हेतु आपको Trademark की आवश्यकता होती हैं।
Homemade Snacks Business को शुरू करने के लिए क्या क्या Raw Material और Equipment की जरूरत होगी?
| आइटम का प्रकार | अनुमानित लागत(₹) |
| बेसन, तेल, मसाले आदि | ₹8,000-10,000 |
| Mixing Machine | ₹8,000-12,000 |
| पैकिंग मशीन | ₹15,000-20,000 |
| Branding Material (Label/Design) | ₹5,000 |
| Fryer Machine/Gas stove | ₹8,000-10,000 |
| कूल लागत | ₹40,000-60,000 |
ध्यान रखे पहले छोटे स्तर से शुरू करे फिर स्केल बढ़ाकर इसे बड़े स्तर पर ले जाए और घर बैठे कमाई करने का एक स्थाई बिज़नस में इसे बदल दे।
Snacks की तैयारी करते समय Quality का हमेशा ख्याल रखे।
ध्यान रहे कि आप जिस तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं वो ब्रांडेड और फ्रेश हो।ज्यादा कमाने के चक्कर में सस्ता मसाले के उपयोग कभी न करे ।ध्यान रहे कि स्वाद ही ऐसी चीज है जो आपकी पहचान बनाएगी। स्नैक्स crispy बने रहे इसके लिए Air-tight पैकिंग करे।साफ सफाई और का पूरा ख्याल रखे ।
Branding For Food Business:
कैसे करे Branding और Packaging?
(small business ideas )
आज के समय ग्राहक लुभावने पैकिंग की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं।ऐसे में पैकिंग करते समय लुभावने पाउच, आकर्षक डिजाइन, और Catchy नाम रखे ताकि बिक्री अधिक से अधिक हो सके। उदाहरण के लिए आप चाहे तो अपने बिज़नस या ब्रांड के लिए नाम रख सकते है जैसे“चटोरी बाइट्स”, “घर की नमकीन”, घर वाली मिठास, इत्यादि।मतलब यह कि नाम ऐसा रखे कि लोगों को अधिक से अधिक याद रखे और भरोसेमंद भी लगे।
Snack Marketing Ideas:
ऑनलाइन या ऑफलाइन बिक्री के लिए मार्केट की क्या रणनीति होगी?
ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए आप लोकल किराना दुकानों, आसपास के चाय की दुकानों, हॉस्टल्स ,स्कूल थोक विक्रेताओं से संपर्क करे।उन्हें अपने समान का सैंपल्स दे ताकि स्वाद आपकी पहचान बनाए।बिक्री अधिक बढ़ाने के लिए Visiting Card, Banner, पोस्टर और Tasting Events आयोजित करे।यह आपके ब्रांड की पहुंच लोगो तक पहुंचाने में मदद करेगा।
ऑनलाइन बिक्री के लिए सेटअप करे?
Sell Homemade Snacks Online
सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भी अपने बिज़नस की उपस्थिति बढ़ाए।अपने ब्रांड नाम से इंस्टाग्राम पेज बनाए अपने प्रोडक्ट्स की Reels बनाकर शेयर करे। फेसबुक मार्केटप्लेस, व्हाट्सअप ग्रुप्स के माध्यम से ऑर्डर प्राप्त करे ।Amazon, Flipkart और Meesho जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना seller Account बनाकर sell करना शूरू करे।
Snack Delivery Business:-
अपने Snacks ब्रांड की Swiggy और Zomato जैसी डिलीवरी साइट के माध्यम से रजिस्टर करे।आज के समय में अगर Digital Marketing से आप अपने बिज़नस को जोड़ते है तो आपकी कमाई 10 गुना तक बढ़ सकती है।
Homemade Snacks Business के लिए सरकारी सहायता कैसे प्राप्त करें?
(Government Support Schemes 2025 -2026)
1.PMGEP(प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम): भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के माध्यम से बिज़नस को शुरू करने के लिए 35% तक सब्सिडी सरकार देती है।इसके द्वारा आप ₹ 25 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकेंगे।
2.PMFME (Pradhanmantri Formalisation of Micro Food Processing Enterprises): इस योजना में सरकार ₹ 10 लाख तक का लोन और साथ ही साथ स्किल को अर्थात काम को सीखने के लिए ट्रेनिंग भी देती है।
3.Mudra Loan : यह लोन आपको बिना किसी गारंटी के ₹10 लाख तक मिल जाएगा।
3.MSME cluster Support Scheme: अगर आप ग्रुप्स में स्नैक्स मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू करते है तो आपको अतिरिक्त सपोर्ट यहां से मिल जाता है।
Homemade Snacks Business में किस तरह निवेश करे?
Best Business Idea for Women
शुरुआती में पहले स्थानीय स्तर से ही बिज़नस की शुरुआत करे।जैसे जैसे सेलिंग बढ़ने लगे आप इसे लोकल से क्षेत्रीय और फिर राष्ट्रीय स्तर भी शुरू कर सकते हैं।अपने बिज़नस का फ्रेंचाइजी मॉडल तैयार करे।अपने ब्रांड का स्नैक्स गिफ्ट पैक box लॉन्च करे।अपने ब्रांड में सीजनल फ्लेवर डाले जैसे दिवाली स्पेशल, होली स्पेशल, समर स्पेशल इत्यादि।
Homemade Snacks Business: शुरू करने से पहले सावधानियां और सुझाव:-
How To Handle Food Business
स्वाद ही आपकी पहचान है इसलिए ध्यान रखे कि अपने स्नैक्स की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करे।अपने प्रोडक्ट पर एक्सपायरी डेट और मैन्युफैक्चरिंग डेट का हमेशा ख्याल रखे।हमेशा अपने ग्राहकों से फीडबैक ले और प्रॉडक्ट में बदलाव करे।
निष्कर्ष
Homemade Snacks Business आपके लिए एक ऐसा बिज़नस है जो हर घर में चलता है और आप इसके माध्यम से हर महीने स्थाई कमाई कर सकेंगे।अगर आप अपने थोड़ा समय का उपयोग करके इसकी शुरूआत करते है तो यह आपकी जीवन बदल सकता है।
हमेशा बड़े सपने देखे और छोटे से छोटे स्तर से शुरुआत करे।आप चाहे तो इस Best Business Idea for Women को एक “Ghar Wale Snacks Business” में बदल सकते है। बस सिर्फ आपको एक संकल्प के साथ सभी जानकारी लेकर सही दिशा में मेहनत करने की आवश्यकता है।यह Small Business Setup at Home आपकी किस्मत बदल देगी !
FAQ
Q1. Homemade Snacks Business शुरू करने के लिए कितनी पूंजी चाहिए।
इस बिज़नस को शुरू करने के लिए शुरुआती तौर पर आपको ₹10,000 से ₹20,000 पूंजी की आवश्यकता होती हैं।
Q2. क्या FSSAI का लाइसेंस जरूरी है?
हां, क्योंकि ये लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े कैटेगरी में आता है।food से जुड़े होने के कारण लाइसेंस की आवश्यकता होती है।
Q3. क्या महिलाएं घर से ये बिज़नस कर सकती हैं?
बिल्कुल, यह बिज़नस घर से भी शुरू किया जा सकता हैं।इसलिए यह बिज़नस महिलाओं के लिए भी बेहतर मौका देती है।
Q4.क्या Homemade Snacks ऑनलाइन बेच सकते है?
हां, आप इसे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facbbok, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ईकॉमर्स प्लेटफार्म जैसे Amazon, Meesho,Flipcart और Swiggy, Zomato से जुड़कर भी इसे बेच सकते है।
Disclaimer:-यह लेख High Demand Business 2026 सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।किसी भी बिज़नस कि शुरुआत करने से पहले पूरा जानकारी लेकर बजट, लोकेशन और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए काम शुरू करे।