Business Ideas For Winter Season: अगर आप इस सर्दी के मौसम में तगड़े पैसे कमाने की सोच रहे है तो यह सबसे सही वक्त है बिज़नस शुरू करने का।।चाय, स्वेटर, ड्राई फूट,गीजर और डेकोरेटिव आइटम्स से ठंडी के मौसम में बिज़नस शुरू करके लाखों में कमाई कर सकते है।ठंड के बढ़ते मौसम के साथ बाजार में इन प्रोडक्ट्स की मांग बहुत बढ़ जाती है।
Top Best Winter Business Ideas 2026
High Demand Business Ideas in Winter: जैसे जैसे सर्दियों का मौसम नजदीक आते जाता है लोगो की जरूरतें भी बदलने लगती हैं।बढ़ती ठंडी के साथ मार्केट में स्वेटर, ड्राई फ्रूट्स और चाय-कॉफी जैसी चीजों की मार्केट डिमांड बढ़ने लगती है।ऐसे में आप भी कोई छोटा लेकिन कम निवेश में अधिक मुनाफा वाला बिज़नस करने की सोच रहे हैं तो यह नवंबर और दिसंबर से अच्छा समय कोई नहीं हो सकता।इस समय में शुरू किया गया यह बिज़नस आपको शुरुआती समय में ही काफी अच्छी कमाई करा सकता हैं।चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताते है सर्दियों में चलने वाले कुछ बेस्ट बिज़नस आइडियाज के बारे में।
स्वेटर और गरम कपड़ों का बिज़नस
(Business Ideas For Winter Season)
सर्दियों में सबसे ज्यादा बिकने वाला और उपयोगी सामान स्वेटर, जैकेट, जुराबें और गर्म कपड़े होते हैं।बहुत से लोग फैशन और ट्रेंड को देखते हुए नए नए प्रकार और डिजाइन के गर्म कपड़े खरीदना पसंद करते हैं।
अगर आप भी इस बिज़नस से कमाना चाहते है तो आप इन सामानों को बाजार से थोक भाव में खरीदकर खुद शॉप डालकर या रिटेल में भी बेच सकते हैं।आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से जुड़कर आप इसे ऑनलाइन बिक्री करके भी पैसे कमा सकते हैं।यही नहीं इस मौसम में रजाई, कंबल और गद्दे का बिज़नस भी खूब चलता है।
रूम हीटर और गीजर का बिज़नस
ठंड से बचने के लिए मार्केट में रूम हीटर और गीजर की मांग बढ़ जाती हैं।ऐसे में आप अगर इलेक्ट्रानिक शॉप चलाते है या शॉप खोलकर भी छोटे रिटेल यूनिट के माध्यम से इस मौसम में बिज़नस शुरू करके कमाई कर सकते हैं।यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता हैं।
ठंडी में ड्राई फ्रूट्स का बिज़नस
सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ जाती है क्योंकि लोग अपनी इम्युनिटी बढ़ाने और अपने शरीर को गर्म रखने के लिए इसकी मांग करने लगते है।
आप चाहे तो इसे लोकल बाजार से थोक में खरीदकर ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से बेचकर पैसा कमा सकते हैं। अगर आपकी पैकिंग और क्वालिटी अच्छी है तो आपका मुनाफा दुगुना हो सकता हैं
सूप सर्विस का काम करे
बढ़ती ठंडी के साथ लोगों में गरम सूप, मोमोज और स्नैक्स की मांग काफी बढ़ने लगती हैं।अगर आपके पास थोड़ी जगह है तो आप शॉप कॉर्नर की शुरुआत कर सकते हैं।
भीड़ भाड़ वाले जगह जैसे कारखाना के पास, ऑफिस या कॉलेज एरिया में इसका शुरुआत करना ज्यादा मुनाफा दिला सकता हैं।इसे शुरू करने में इनवेस्टमेंट ज्यादा नहीं होती है लेकिन रिटर्न काफी अच्छा मिलता है।
हैंडमेड वूलन आइटम्स
अगर महिला है तो यह काम आपके लिए शानदार मौका है।आप बुनाई ,कटाई और क्राफ्टिंग का शौक रखते है तो इसे बिज़नस में बदलकर कमाई कर सकते हैं।आपको ऊनी टोपी, मफ़लर, स्वेटर और सॉक्स जैसे आइटम्स को ऑनलाइन या ऑफलाइन स्थानीय दुकानदारों से संपर्क करके बिक्री करनी है।आप इसे इंस्टाग्राम, Etsy, Flipkart, Amazon पर भी लिस्ट करके बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
डेकोरेटिव आइटम्स का बिज़नस
(Low investment business in winter)
सर्दियों में शादियों, त्योहारों, और पार्टी सीज़न की भरमार होती है।इसी मौसम में क्रिसमस डे और न्यू ईयर आता है जिसमें इन आइटम्स की बिक्री से जमकर कमाई होती है।आप इन सामानों की बिक्री शुरू करके तगड़ा कमाई कर सकते है।ज्यादा पैसा कमान के लिए आप लाइटिंग, फ्लोरल डेकोरेशन या थीम आधारित डेकोर का काम भी शुरू कर सकते हैं।
स्टॉल और शॉल का बिज़नस
सर्दियों में खासकर महिलाओं , युवतियों और युवाओं द्वारा स्टॉल और शॉल खूब पसंद की जाती है।ऐसे में आप थोक में माल लेके अपने रिटेल शॉप के माध्यम से या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक, Flipkart इत्यादि के जरिए बेचकर अच्छी कमाई कर सकते है।अपना ऑनलाइन वेबसाइट शॉप खोलकर उसे ब्रांड भी बना सकते है।इसमें काम निवेश में मुनाफा अच्छा होता हैं।
अंडे या नॉनवेज खाने का बिज़नस
ठंडी में अंडे और नॉनवेज प्रोडक्ट्स की मांग काफी बढ़ जाती है।अगर आपका बजट बहुत कम है, पूंजी का अभाव है तो आप इसे कम से कम पूंजी निवेश में भी शुरू कर सकते हैं। यह लो बजट हाई प्रॉफिट बिज़नस आइडिया है।इसे आप सड़क के किनारे या छोटे फूड कोर्ट से इसकी शुरुआत कर सकते हैं।उबले अंडे, एग रोल और ऑमलेट जैसे चीजों की डिमांड काफी आम हो जाती है।ऐसे में ठंडी में पैसे कमाए इस शानदार बिज़नस आइडिया के माध्यम से।
गर्म जूतों का बिज़नस
(High Demand Business Ideas In Winter)
सर्दी से बचने के लिए हर उम्र के लोगों में जूतों की डिमांड बढ़ने लगती है।ऐसे में आप इसे थोक में खरीदकदार फुटपाथ पर , दुकान खोलकर या ऑनलाइन के माध्यम से बिक्री कर पैसे कमा सकते हैं।लोकल ब्रांडिंग करके और ऑफर चलाकर ग्राहकों को आकर्षित किया जा सकता हैं।इस बिज़नस से बढ़िया मुनाफा कमाया जा सकता हैं।
चाय और काफ़ी शॉप
ठंडी के मौसम में चलने वाला बिज़नस में गरमागरम चाय की अलग ही बात है।चाय की डिमांड इतनी रहती है कि आप सोच भी नहीं सकते।ऐस में आप चाय की टपरी, या छोटा सा चाय -काफी कॉर्नर खोलकर बढ़िया कमाई कर सकते हैं।आपको इस बात का ध्यान रखना है अपना दुकान ऑफिस एरिया, बस स्टॉप, कॉलेज के पास चुने। इन जगहों पर भीड़ भाड़ अधिक रहती है।आप अच्छी कमाई कर पाएंगे।
निष्कर्ष
सर्दी सिर्फ ठंडी ही नहीं लाती बल्कि कमाई का नया मौका भी देती है।अगर आपके पास थोड़ी बहुत समझ और मेहनत करने की लगन है तो आप इस सीजन में कोई भी ठंडी में चलने वाला बिज़नस शुरू करके बढ़िया कमाई कर सकते हैं।सही समय, सही जगह और सही बिज़नस के द्वारा आप ऊपर बताए गए Winter Business Ideas 2026 से आप अपने बजट के अनुसार ₹30,000 से ₹1 लाख तक की कमाई कर सकते हैं।
FAQ(Winter Business Ideas 2026)
Q1. क्या winter Season बिज़नस सिर्फ ठंडी तक ही सीमित रहता हैं?
नहीं, कुछ बिज़नस जैसे चाय , स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, ड्राई फ्रूट्स का बिज़नस सालों भर चलता रहता हैं।
Q2.सबसे कम निवेश वाला सर्दी का बिज़नस कौन हैं?
चाय स्टॉल, मूंगफली और ड्राई फ्रूट्स सॉक्स और स्टॉल का बिज़नस ₹5,000 से ₹10,000 में शुरू किया जा सकता हैं।
Q3. क्या महिलाएं भी इस बिज़नस को शुरू कर सकती हैं?
महिलाएं अपने घर से ही ऊनी कपड़ों से बने समान, स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ड्राई फ्रूट्स बिज़नस की शुरुआत ऑनलाइन या ऑफलाइन में कर सकती हैं।
- Earn Dollars By Typing: जाने 2026 में घर बैठे टाइपिंग करके 💰💵 डॉलर में कमाई कैसे करे?
- ghar baithe silai ka kam–घर से सिलाई करके पैसे कमाने की पूरी जानकारी 2026
- घर बैठे पैसे कैसे कमाएं – 2026 में भरोसेमंद और सुरक्षित तरीके
- Mobile Se Online Kaam Karke Paise Kaise Kamay?
- ठंडी में कौन सा बिज़नस करें?कम लागत में Top 10 Winter Business Ideas 2026
Disclaimer: यह लेख Thandi me kaunsa Business Kare सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।इस लेख में बताए गए कमाई और खर्च की राशि अनुमानित है, जो समय ,जगह, मात्रा और बाज़ार के आधार पर बदल सकती है।किसी भी बिज़नस की शुरुआत करने से पहले उसकी सारी जानकारी और बाज़ार की स्थिति पर रिसर्च खुद से करके कदम बढ़ाए।