Trending Winter Business Idea 2025: अगर आप इस सर्दी में कम निवेश करके पैसे कमाने की सोच रहे है तो यह लेख आपके लिए है।सर्दियों का मौसम सिर्फ ठंड ही नहीं लेकर आता है बल्कि नए कमाई करने का अवसर भी देता है।
अगर आप 2025 में कम पूंजी लगाकर एक भरोसे लायक और फायदेमंद बिज़नस करने की सोच रहे है, तो आप इस सर्दी में ये बिज़नस शुरू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।
इस बिज़नस में आराम से लोग ₹1,200 से ₹1,500 रोज के कमा लेते है।यानी महीने के अंत तक आपकी कमाई ₹30,000 से ₹40,000 या उससे अधिक भी हो सकती हैं।
इस बिज़नस की खासियत यह है कि इसे कम निवेश में शुरू किया जा सकता हैं।इसकी मांग पूरी ठंडी 3 से 4 महीने तक लगातार बनी रहती है। प्रॉफिट मार्जिन अधिक है और आप इसे अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं।चलिए जानते है यह बिज़नस क्या है इसे कैसे कैसे शुरू करें?
सर्दियों में सबसे ज्यादा चलने वाला बिज़नस कौन है?(Thandi Me Chalne Wala Business)
जैसे जैसे सर्दी बढ़ती जाती है मोजे, मफलर, वूलन कैप्स और ग्लव्स इत्यादि की मांग बढ़ने लगती है।पूरा बाजार साल, जैकेट, कंबल और रजाई से पट जाता हैं।ये ऐसे आइटम्स है जिसे सर्दी में लोग जमकर खरीदारी करते है।इन सभी आइटम्स पर लगभग 100% से 200% तक मुनाफा संभव है।
इस बिज़नस से कमाई कैसे होती हैं?
अगर आप रोज के 50 से 60 आइटम्स भी बेच लेते है तो आप रोज के ₹1,200 से ₹1,500 तक की कमाई कर लेते है।इस तरह आप महीने के ₹30,000 से ₹40,000 तक हो जाती है।
एक अनुमानित कमाई आप इस टेबल से समझ सकते है –
| आइटम्स | होल सेल रेट | बिक्री कीमत | मुनाफा |
| ऊनी मोजे | ₹20-₹25 | ₹50-₹80 | 100% से 200% |
| ऊनी टोपी | ₹40-₹50 | ₹120-₹150 | 150% |
| ग्लव्स | ₹15-₹20 | ₹40-₹60 | 130% |
| मफ़लर | ₹50 | ₹120-₹180 | 150% |
आप इसे कम पूंजी मात्र ₹5000 लगाकर भी शुरू कर सकते हैं। अपना डेली का टारगेट सेट करे और कमाना शुरू करे।
इस बिज़नस की शुरुआत कैसे करे?
winter season business 2025:अगर आपके पास ₹5000 से ₹10,000 तक की पूंजी है तो आप इसे स्टाल लगाकर भी शुरू कर सकते हैं।आप बिना दुकान खोले भी कम लागत में शुरू कर सकते हैं।इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप सही लोकेशन चुने ।भीड़ भाड़ वाले जगह जैसे मार्केट एरिया, बस स्टॉप या रेलवे स्टेशन, स्कूल या कॉलेज के बाहर , अपने आसपास के साप्ताहिक हाट बाजार से शुरू करके कमाई कर सकते हैं।अगर आप रेजिडेंटल एरिया में रहते है तो आप फुटपाथ से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं।
सबसे बड़ी बात अधिक कमाई के लिए सस्ता माल कहाँ से खरीदे?
अगर आप सस्ता में माल खरीदना चाहते है तो भारत के इन शहरों में संपर्क कर खरीदारी कर सकते हैं।
- दिल्ली: दिल्ली में सबसे सस्ता खरीदारी के लिए आप गांधी नगर मार्केट, लाजपत नगर, करोल बाग विजिट कर सकते हैं।
- लुधियाना: इसे इंडिया का ऊनी हब कहा जाता हैं। यहां आप लुधियाना के श्रीनगर मार्केट, और इंडस्ट्रियल एरिया से सीधे फैक्ट्री से सस्ते दामों में इन आइटम्स की खरीदारी कर सकते है।
- इसके अलावा आप जयपुर, आगरा और सूरत के व्होलसेलर्स से संपर्क करके सस्ता माल खरीद सकते हैं।इन जगहों पर आपको स्वेटर्स की ही बात करे तो आपको ₹120- ₹180 तक मिल जाते है।जिसे आप ₹250-₹350 में बेच सकते हैं।
- अगर आप घर बैठे ही खरीदारी करके बेचने की सोच रहे हैं तो इसके लिए Online Wholesell Shop का उपयोग कर सकते है।जैसे Meesho Supplier Pannel, GlowRoad Wholesell इसके अलावा B2B मार्केटिंग प्लेटफार्म Udaan, Shop101,Jumbotail इत्यादि भी ट्राई कर सकते हैं। यहां से आप बल्क(थोक)में अतिरिक्त डिस्काउंट में खरीदारी करके कमाई शुरू कर सकते हैं।
बिज़नस शुरू करने में कितनी लागत लगेगी?
अगर आपके ₹8000 से ₹10,000 है तो आप इस बिज़नस की शुरुआत कर सकते हैं।इन पैसों से आप शुरूआती स्टॉक्स के लिए कुछ आइटम्स, अपना स्टाल सेटअप, पैकेजिंग और लाने का परिवहन खर्च में लगा सकते है।
कमाई कैसे होगी?
मान लेते है कि आप शुरुआत में 100 पीस स्टॉक लाते है जिसकी औसतन खरीदारी रेट ₹120 से ₹150 के बीच है और आप इसे ₹250 से ₹300 प्रति पीस के हिसाब से बेचते है तो आपकी कमाई प्रति पीस के हिसाब से ₹100 से ₹150 तक होती है।
इस तरह आप चार से पांच दिनों में 100 पीस बेच लेते है तो आपकी कमाई चार से पांच दिन में ही ₹10,000 से ₹15,000 तक होती है और महीने में कमाई ₹30,000 से ₹40,000 तक होती है।कुछ शहरों में तो इसमें कमाई मात्र कुछ घंटे में ही अधिक हो सकती हैं।
अगर आपके पास दुकान नहीं है? तो घर बैठे सर्दियों में कमाई कैसे करे?
अगर आपके पास दुकान नहीं है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है।आप इस बिज़नस को फुटपाथ पर स्टॉल लगाकर ,अपने आस पास के साप्ताहिक मार्केट या घर बैठे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी सेल करके कमाई शुरू कर सकते हैं। फुटपाथ पर आपका स्टाल सेटअप ₹1000 में हो जाएगा।साप्ताहिक मार्केट में रविवार और बुधवार को छोटे वेंडर्स बहुत कमाते है।
अगर आप घर से ही ऑनलाइन काम शुरू करना चाहते हैं तो आप इन्स्टाग्राम पेज, फेसबुक मार्केटप्लेस, व्हाट्स up या ईकॉमर्स साइट जैसे Messho, Flipkart, Amazon इत्यादि पर सेलर प्रोफाइल बनाकर भी कमाई कर सकते हैं।ठंडी के दिनों में ऑनलाइन खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ जाती हैं।ठंडी से बचने के लिए लोग मार्केट जाने से अधिक ऑनलाइन खरीदारी करते है।
ऑनलाइन या ऑफलाइन अधिक कमाई के लिए मार्केटिंग कैसे करे? (Free Promotion Tips)
WhatsApp Marketing करे।अपने दोस्तों,फैमिली, रिलेटिव्स और पड़ोसियों को नए नए फैशन और डिजाइन का कैटलॉग शेयर करे। स्टेटस पर रोज नया नया आइटम्स को पोस्ट करे।
Instagram And Facebook: आप जो भी प्रोडक्ट बेचने की सोच रहे है , उसका बढ़िया क्वालिटी का रील बनाकर पोस्ट करे।अपने रील में लोकल हैशटैग जैसे #Delhi Winter Sell, #Patna Wool Market, #Trending Winter Clothes 2025 लगाए।इससे आपके आस पास के सोशल मीडिया अकाउंट पर आपके प्रोडक्ट दिखने लगेंगे और लोग खरीदेंगे।अपने आस पास के छोटे दुकानदारों को कम दाम में बेचे।अपने स्टाल पर ऑफर लगाए जैसे “Buy 2 get 1 free” (2 खरीदें और एक मुफ्त में पाए) ।
कौन कौन लोग इस बिज़नस को शुरू कर सकते हैं?
यह काम सबसे अधिक फायदेमंद उन लोगों के लिए है जो पार्ट टाइम में काम करके पैसे कमाने की सोच रहे है।इस काम को कोई भी हाउसवाइफ, स्टूडेंट्स, जिनके पास दुकान नहीं हैं या जॉब खोजने वाले सभी कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में ऊनी कपड़ों की डिमांड अचानक से बढ़ जाती है ऐसे में कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन इस बिज़नस को शुरू करके आसानी से पैसा कमा सकता हैं।
इस बिज़नस में आने वाली समस्या और उसका समाधान
ठंडी में कपड़ों का बिज़नस में बिक्री अधिक और मांग अधिक होने कारण इसमें कंपटीशन भी अधिक हो जाता है।ऐसे में आप अपनी बिक्री को बढ़ाने और पैसे कमाने के लिए यूनिक कलर्स और नए नए ट्रेडिंग डिजाइन को रखे।सबसे अधिक बच्चों के कपड़े (Kids Products) बिकते है इसे अपने स्टॉक में बढ़ाए।
अगर बाद में ठंडी खत्म होने पर स्टॉक बचने लगे तो जनवरी के आखिरी सप्ताह में Discount Sell लगा दे।Wholesell Aap पर जाकर इसे वापस भी कर सकते हैं।
निष्कर्ष(Conclusion)
अगर आप Trending Winter Business Idea 2025 में बढ़िया कमाई की सोच रहे हैं तो यह सर्दियों में खूब चलने वाला यह Winter Clothing Sellling Business आपके लिए शानदार मौका हो सकता है।अगर आप नए फैशन और ट्रेडिंग के हिसाब से भीड़ भाड़ वाली सही लोकेशन चुनते है, होलसेल मार्केट से सस्ता खरीदारी करके स्टॉक रखते हैं तो आप महीने के ₹30,000 से ₹40,000 तक की कमाई आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन काम करके कमा सकते हैं।बिना अनुभव , कम लागत, प्रॉफिट मार्जिन अधिक तथा हर गांव या शहर में चलने वाला यह बिज़नस इस सर्दी आपकी अच्छी कमाई करा सकता हैं।आज ही शुरू करे ।
FAQ(Thandi Me Chalne Wala Business )
Q1. Winter Clothing Sellling Business की शुरुआत कितने रुपए में हो सकती है?
इस बिज़नस को आप बहुत ही कम से कम निवेश ₹5,000 से ₹10,000 में शुरू कर सकते हैं। आप इसे ऑनलाइन भी शुरू कर सकते हैं।
Q2. क्या बिना दुकान के भी इसे शुरू किया जा सकता हैं?
हाँ,अगर आपके पास दुकान नहीं है तो आप इसे बिना दुकान किए भी Thandi Me Chalne Wala Business ऑनलाइन या ऑफलाइन शुरू कर सकते हैं।आप फुटपाथ पर स्टॉल लगाकर या घर से ही ऑनलाइन बेस्ड शॉप या इंटरनेट, सोशल मीडिया प्रमोशन करके भी कमाई कर सकते हैं।
Q3. इस काम से कितनी कमाई की जा सकती हैं?
अगर आप मेहनत से काम करते है तो इस बिज़नस से आप ₹30,000 से ₹40,000 तक आसानी से कमा सकते है।कुछ आइटम्स ऐसे है जो आपको 50% से 70% तक मुनाफा और कुछ में तो 100% तक मुनाफा भी शामिल है।
Q4. गरम कपड़ों का स्टॉक्स कहाँ से लाए?
आप गरम कपड़ों की खरीदारी के लिए ऑफलाइन माध्यम ने दिल्ली, लुधियाना, जयपुर, आगरा से खरीदारी कर सकते हैं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदारी के लिए Udaan, Meesho Wholesell इत्यादि पर जा सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख Thandi me kaunsa Business Kare सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।इस लेख में बताए गए कमाई और खर्च की राशि अनुमानित है, जो समय ,जगह, मात्रा और बाज़ार के आधार पर बदल सकती है।किसी भी बिज़नस की शुरुआत करने से पहले उसकी सारी जानकारी और बाज़ार की स्थिति पर रिसर्च खुद से करके कदम बढ़ाए।