Work From Home Product Review Job: आज के समय में हर कोई यही चाहता है कि घर बैठे ही कुछ ऐसा काम किया जाए जिसमें अच्छी कमाई होने लगे। खासकर महिलाएं, बुजुर्ग, विद्यार्थी और वो लोग जो किसी कारण वश घर से बाहर नहीं निकल पाते है।अगर आप भी किसी ऐसे काम की तलाश में है जिसमें आप सभी जिम्मेदारी को संभालते हुए अतिरिक्त कमाई कर सके।अगर आप रोज के 2 घंटे समय निकाल सकते है तो आप महीने के ₹20,000 तक आसानी से कमा सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे Work From Home product review Job के बारे में बताएंगे जिसमें न किसी बड़ी डिग्री और स्किल्स और नहीं 9 से 5 का समय या बड़ी निवेश की आवश्यकता है। अगर आपके पास मोबाइल या लैपटॉप बेहतर इंटरनेट कनेक्शन और थोड़ा सा समय है तो आप इस काम को बड़े आसानी से घर बैठे अतिरिक्त कमाई का जरिया बना सकते है।आज हम बात कर रहे है घर बैठे ऐसे यूनिक वर्क फ्रॉम होम काम के बारे में जिसमें आपको सिर्फ “ऑनलाइन प्रोडक्ट रिव्यू “(Product Review Work)करना होता है अर्थात आपको “ऑनलाइन सामान की समीक्षा’ करनी होती हैं।
क्या है ऑनलाइन प्रोडक्ट रिव्यू(Product Review Job) का काम?
जैसे आप Amazon, Etsy, Flipkart, या Meesho जैसी e कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदारी करते है , वहां आपको हर प्रोडक्ट के नीचे आपको Review या Feedback का सेक्शन दिखाई देता होगा। दरअसल इन प्रोडक्ट्स का Review ग्राहक ही लिखते है ताकि दूसरे व्यक्ति यदि इस प्रोडक्ट को खरीदे तो ये समझ सके की यह प्रोडक्ट अच्छा है या नहीं।
(Best Work From Home Job)
आजकल कई सारी कंपनियां,ब्रांड्स और ऑनलाइन स्टोर्स अपने प्रोडक्ट्स की ईमानदारी से समीक्षा करवाने के लिए कई सारे वर्कर को काम पर रखती है।जिससे कि प्रोडक्ट में आवश्यक सुधार करके उसे अधिक से अधिक बिक्री किया जा सके।कम्पनियां ऐसे लोगों की तलाश में रहती है जो उसके प्रोडक्ट्स का ईमानदारी पूर्वक रिव्यु और सुझाव दे सके।इस काम को करने के बदले वह आपको पैसे भुगतान या गिफ्ट कार्ड्स देते हैं।यही काम ऑनलाइन प्रोडक्ट रिव्यू वर्क(Product Review Work) कहलाता है।
शुरुआत कैसे करे Product Review Job?
इसे शुरू करने के लिए आपको कही भी जाने की आवश्यकता नहीं है।मोबाइल और इंटरनेट की मदद से घर बैठे ही आसानी से पैसा कमाया जा सकता हैं यह इस काम की सबसे बड़ी खासियत है।इसके लिए आपको सबसे पहले भरोसेमंद वेबसाइट्स और ऐप्स पर खुद को रजिस्टर करना होता है जो ऐसे रिव्यू वर्क को देती है।
कुछ कंपनियां तो ऐसी भी हैं जो अपना प्रोडक्ट आपको घर पे भेजा देती है ताकि आप उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके ईमानदारी पूर्वक अपनी राय और सुझाव दे सके।कुछ वेबसाइट ऐसी है जो सिर्फ फोटो और डिटेल देखकर रिव्यू लिखने का काम देती है।
अगर उदाहरण के तौर पर बात करे तो यह काम बहुत ही आसान है।आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से प्रोडक्ट्स के बारे में लिखना होता है:- जैसे “यह प्रोडक्ट अच्छा है”,” इसकी पैकिंग बढ़िया है”,” क्वालिटी शानदार है “लुक जबरदस्त है।इस तरह की बाते आपको अपने शब्दों में लिखनी होती हैं।
शुरू शुरू में आप 2 से 3 प्रोडक्ट्स के रिव्यू लिखकर काम की शुरुआत कर सकते है।जैसे जैसे आपका अनुभव बढ़ता जाएगा आपको काम भी अधिक मिलने लगेगा और आपकी कमाई भी लगातार बढ़ती चली जाएगी।
कौन-कौन से ऐसी Genuine Websites जो Product Review Work देती है?
आजकल इंटरनेट पर बहुत सी ऐसी साइट्स है जो रिव्यू लिखने का काम(Product Review Work) देती है।जैसे Amazon Vine, TryItSampling, Test. IO, ReviewStream, या Toluna जैसी साइट्स।इसके ऑफिशियल साइट पर जाकर आपको फ्री में रजिस्ट्रेशन करना होता है।फिर आपको Email ID या App के माध्यम से काम मिलने लगता है।
Product Review वाले कुछ वेबसाइट आपको सीधे पैसे देती है जबकि कुछ वेबसाइट आपको गिफ्ट कार्ड्स या ऑनलाइन वाउचर देती है जिसका उपयोग आप ऑनलाइन शॉपिंग करने में कर सकते हैं।
Product Review Job से महीने की कमाई कितनी हो सकती है?
अगर आप अपने खाली समय से रोज़ का 2 घंटा समय निकाल लेते है तो आप आराम से प्रति दिन के हिसाब से ₹500 से ₹800 तक कमा सकते हैं।इस तरह आप महीने के ₹15000 से ₹25000 तक की कमाई कर सकेंगे।
आप कितना कमाएंगे यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना समय निकाल कर कितने रिव्यू लिख पाते है और कौन सी वेबसाइट पर आप काम कर रहे हैं।कुछ कंपनियां रिव्यू के अनुसार ₹50 से ₹200 तक देती है।आप अगर लगातार और ईमानदारी से सही दिशा में मेहनत करने है तो आपकी रैंकिंग धीरे धीरे बढ़ने लगती है और आपको बहुत सारे प्रोडक्ट्स रिव्यू का काम मिलने लगता है जिसकी पेमेंट्स भी काफी हाई होती है।
क्यों है Product Review Job यूनिक ?
इस काम की सबसे खास बात यह है कि इसमें न ही कोई झंझट है,कोई इंटरव्यू नहीं है और नहीं किसी तरह के तकनीकी ज्ञान की जरूरत होती हैं।बस आपको ईमानदारी से अपने शब्दों में वस्तुओं के बारे में राय देनी होती है।
दूसरी बात यह की इस काम में न आपको किसी बॉस की बातें सुननी या ऑफिस जाने की जरूरत है। आप अपने खाली समय जब मन करे तब -जैसे सुबह , दोपहर, रात कभी भी।घर के किसी कोने में शांत वातारण में इस काम को शुरू कर सकते हैं।
तीसरी बात जो इसे यूनिक बनाती है वो यह कि इस काम को वो लोग भी कर सकते हैं जो कोई कारण की वजह से घर से नहीं निकल पा रहे है।घरेलू महिलाओं और लड़कियों तथा विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा मौका दे रहा है।
Product Review Job शुरू करने के लिए क्या है जरूरी?
इस काम को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की आवश्यकता होगी-
पहला आपके पास ठीक ठाक एक स्मार्टफोन या लैपटॉप होना चाहिए,।दूसरे में इंटरनेट का बेहतर कनेक्शन होना चाहिए।तीसरी सबसे इंपार्टेंट बात कि थोड़ी बहुत लिखने की समझ होनी चाहिए।
अगर आप हिंदी या अंग्रेजी में थोड़ा – बहुत लिखना जानते है तो यह काम आपके लिए बेहद आसान है।आपको प्रयास यह करना है कि आपके द्वारा लिखी गई रिव्यु साफ सुथरे, ईमानदारी से और सच्चा हो ।क्योंकि कंपनियां नकली और कॉपी पेस्ट रिव्यू को तुरंत पहचान लेती है । ऐसे में आपकी रैंकिंग गिर सकती है और आपको काम मिलने रुक सकते है।तो इसका ध्यान रखे आप।
कैसे बढ़ाए अपनी कमाई Product Review Job में ?
(Product Review Karke Paise Kaise Kmaye)
अगर आप चाहे तो इस काम को एक कदम और आगे बढ़ाकर खुद की रिव्यू वेबसाइट या यूट्यूब चैनल भी खोल सकते है।आजकल बहुत सारे यूट्यूबर्स ऐसे है जो इसी तरह सिर्फ प्रोडक्ट रिव्यू करके लाखों में कमाई कर रहे है।
आप शुरू में छोटे छोटे प्रोडक्ट्स जैसे किचेन आइटम, होम डेकोरेशन, मोबाइल कवर, हेडफोन, चार्जर, लैपटॉप, और ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसे समानों का चुन कर काम कर सकते है।आप देखेंगे धीरे धीरे ब्रांड्स आपसे खुद संपर्क करने लगेंगे और आपको पेड रिव्यू के पैसे मिलने लगेंगे।
Product Review Job में कोई नुकसान भी है?
असल में इस काम में आपको कोई बड़ा नुकसान देखने को नहीं मिलता है।लेकिन ध्यान रखे जब आप किसी वेबसाइट या ऐप में रजिस्टर कर रहे है तो अपना बैंक खाते डिटेल्स बिना पूरी तरह जांच पड़ताल किए या बिना भरोसा के नहीं दे । कोई असली काम देने वाली कंपनी किसी भी प्रकार के अग्रिम पैसों का डिमांड नहीं करती है।ऐसे में सावधान होकर कदम बढ़ाए क्योंकि मार्केट में ऐसे बहुत सारे कंपनी और वेबसाइट है जो फर्जी या फ्रॉड भी हो सकती है।जो काम के नाम पर पैसों का मांग करती है उनसे बच के रहे।
हमेशा उसी प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से काम करे जिनके पास अच्छे रिव्यू और रेटिंग्स है और जो पैसे भुगतान करने का प्रूफ भी देती हो।
Product Review Work किसके लिए बढ़िया है?
(Best Work From Job For Women)
यह ऑनलाइन रिव्यू वर्क फ्रॉम होम जॉब उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो पार्ट टाइम में काम करके अपने घर से ही कुछ अतिरिक्त कमाई करने की सोच रहे हैं । खासकर छोटे शहर और गांव में रहने वाले युवक और युवतियां, कॉलेज के विद्यार्थी, रिटायर्ड लोग और घरेलू पढ़ी लिखी महिलाएं।
इस काम को पार्ट टाइम में भी किया जा सकता हैं।इसे करने के लिए किसी बड़े निवेश या कोई विशेष ट्रेनिंग की भी जरूरत नहीं है।आपको धैर्य रखके काम को शुरू करना है ।समय पर काम को पूरा करके देना है।आप देखेंगे धीरे धीरे आपकी कमाई होने लगेंगी।
निष्कर्ष
अगर आप रोज़ के सिर्फ 2 से 3 घंटे निकालकर महीने के ₹20,000 कमाने की सोच रहे है तो यह “ऑनलाइन प्रोडक्ट रिव्यू वर्क” आपके लिए सबसे आसान और भरोसेमंद काम हो सकता हैं।इस काम को आप अपने मोबाइल और इंटरनेट की मदद से बिना किसी डिग्री या टेक्निकल अनुभव के आप घर बैठे आसानी अपनी कमाई शुरू कर सकते है।
आज बहुत सारे ऐसे लोग है जो इस काम को घर से करके पैसा कमा रहे है।अब आपकी बारी भरोसेमन्द वेबसाइट का चुनाव करके खुद को रजिस्टर करे और काम शुरू करके हर हफ्ते की कमाई अपने बैंक खाते में पाए।
Disclaimer:-यह लेख Work From Home product review Job सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।इसमें बताई गई कमाई की मात्रा अनुमानित है जो कि अलग अलग व्यक्तियों के काम करने के अनुभव काम के समय और काम देने वाली कंपनी या प्लेटफॉर्म्स की सेवा शर्तों की नीतियों पर निर्भर करता है।किसी भी वेबसाईट या ऐप पर खुद को रजिस्टर करने से पहले उसकी ऑफिशियल साइट के माध्यम से खुद से उसकी विश्वशनीयता की जांच पड़ताल कर ले।
FAQ(Work From Home Product Review Job in India)
Product Review Related Queries
Q1. क्या प्रोडक्ट रिव्यू का काम घर से किया जा सकता हैं?
हां, अपने घर से ही मोबाइल और इंटरनेट की मदद से Product Review Writing या Product Testing करके पैसा कमा सकते हैं।
Q2. प्रोडक्ट रिव्यू जॉब के लिए कौन कौन से प्लेटफॉर्म्स है जो सच में काम देती है?
भारत में प्रोडक्ट रिव्यू के काम के लिए प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म्स Amazon Vine, Flipkart Review Program, Meesho seller Review Work, Toluna जैसी वेबसाइट भरोसेमंद है।
Q3. क्या इसमें कोई निवेश की भी जरूरत होती है?
नहीं , जो भी जेन्युन प्रोडक्ट रिव्यू (Genuine Product Review Jobs)का काम है, वह बिल्कुल मुफ्त होती है।इसमें किसी भी प्रकार के निवेश की आवश्यकता नहीं होती हैं।
Q4. एक महीने में कितनी कमाई की जा सकती है?
जब आप काम करने के शुरुआती में होते है तो आप ₹10,000 से ₹15,000 तक की कमाई कर सकते हैं, लेकिन जैसे जैसे आपका एक्सपीरियंस बढ़ता जाता है आपकी कमाई भी बढ़ने लगती है।